Budaun: रामगंगा नदी किनारे जुटी हजारों की भीड़, मचा हड़कंप  

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रामगंगा नदी के पास हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर नजारा देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 May 2026, 1:44 PM IST
google-preferred

Badaun: जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रामगंगा नदी सेअज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव बेलाडांडी गांव के पास नदी में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बेलाडांडी के पास रामगंगा में एक शव देखा। सूचना मिलते ही दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र लगभग 22-25 वर्ष बताई जा रही है। शव पर चोट के निशान हैं या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ की लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की हालत देखकर अनुमान है कि मौत 24 से 36 घंटे पहले हुई होगी। युवती ने सलवार-सूट पहना हुआ था। उसके पास से कोई पहचान पत्र या सामान बरामद नहीं हुआ।

यूपी में नौकरी चाहने वालों को सीएम फेलो के तहत मिलगी ये बड़ी छूट

पुलिस की कार्रवाई

दातागंज थाना प्रभारी ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। आसपास के थानों और जिलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस हत्या और हादसे दोनों एंगल से जांच कर रही है। नदी में शव मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ दातागंज ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

बदायूं में बड़ा खुलासा : महिला अस्पताल में आखिर डिलीवरी के नाम पर कौन वसूल रहा था पैसे?

पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के घर से इस उम्र की युवती लापता है तो दातागंज थाने या कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क करें। मामले की गहन जांच जारी है।

Location :  Badaun

Published :  8 May 2026, 1:39 PM IST

Advertisement