देवरिया में मोबाइल बंद होने के बाद लापता हुआ युवक, गोर्रा नदी में मिला शव
देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र में गोर्रा नदी से मिले युवक के शव की पहचान होने के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतक बस्ती जिले का रहने वाला था और स्वास्थ्य विभाग में तैनात था। चार जून से परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। रविवार को चाचा ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।