हिंदी
बदायूं में शव मिलने से मची सनसनी
बदायूं: जनपद में आठ दिन से लापता हुए रेलवे के एक निजी कर्मचारी का शव शनिवार दोपहर गंगा नदी से बरामद हुआ। वह 19 दिसंबर की रात करीब 10 बजे बदायूं के कछला ब्रिज स्टेशन पर ड्यूटी के लिए घर से निकला था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Badaun Crime: बदायूं में जंगली जानवर का हमला, वन विभाग के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
मृतक की पहचान कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र स्थित मानपुर नगरिया गांव निवासी अरविंद पुत्र यादराम के रूप में हुई है। युवक की गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। पुलिस और गोताखोर कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे।
शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को स्थानीय लोगों ने कछला गंगा में एक शव तैरता हुआ देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में परिजनों को सूचित किया गया।
जानकारी के अनुसार अरविंद रेलवे में निजी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। वह 19 दिसंबर की रात करीब 10 बजे बदायूं के कछला ब्रिज स्टेशन पर ड्यूटी के लिए घर से निकला था। उसके साथ रेलवे का स्थायी कर्मचारी मदनपाल भी था। अगले दिन सुबह 4:30 बजे उसे घर लौटना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
सोशल मीडिया की सनक: बदायूं में युवक ने ट्रैक्टर से किया खतरनाक स्टंट, Video Viral
रेलवे की जीपीएस डिवाइस लगातार उसकी लोकेशन कछला गंगा पर बने पुल पर दिखा रही थी। इसके बाद पुलिस ने गंगा नदी में उसकी तलाश शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप आज उसका शव बरामद हुआ।
उझानी के एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मृतक अरविंद का विवाह वर्ष 2021 में ज्योतिष साहू से हुआ था और उनके दो छोटे बेटे हैं। अरविंद के लापता होने के संबंध में उनके भाई राकेश ने 21 दिसंबर 2025 को बदायूं जिले की उझानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।
Location : Budaun
Published : 27 December 2025, 5:52 PM IST