हिंदी
बदायूं के गांव उनौला में एक युवक ने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते हुए अपनी जान जोखिम में डाल दी। स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। जिससे युवक को चोटें आईं लेकिन गनीमत रही कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
ट्रैक्टर से स्टंटबाजी
Budaun: बदायूं जिले में एक युवक ने ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते हुए अपनी जान जोखिम में डाल दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई।
सोशल मीडिया की सनक: बदायूं में युवक ने ट्रैक्टर से किया खतरनाक स्टंट, Video Viral@budaunpolice #ViralVideo pic.twitter.com/7y9Ra8lM2d
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 26, 2025
यह घटना बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनौला की है। जहां एक युवक ने ट्रैक्टर के साथ स्टंटबाजी करना शुरू कर दिया। वीडियो में युवक ट्रैक्टर के कैबिन से बाहर लटकते हुए उसे तेज रफ्तार में चलाता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने ट्रैक्टर के पहियों पर एक ही हाथ से नियंत्रण रखा हुआ है और साथ ही वह जबरदस्त तरीके से ट्रैक्टर को घुमा रहा है। इस खतरनाक स्टंट के दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे युवक को चोटें आईं। गनीमत रही कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आजकल सोशल मीडिया पर रील वीडियो बनाने का एक ट्रेंड बन चुका है। युवाओं में यह सनक इस हद तक बढ़ गई है कि वे अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्टंट्स करने में जुटे हैं। यह स्टंट न केवल खुद के लिए खतरनाक होते हैं बल्कि इसके कारण अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद कई अन्य युवक भी इस प्रकार की स्टंटबाजी करने के लिए प्रेरित हो जाते हैं। जिससे एक खतरनाक चक्र बनता जा रहा है।
इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। स्थानीय पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो लोग इस तरह के खतरनाक स्टंट को प्रोत्साहित करते हैं। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।