स्कूल बहा, 200 बीघा जमीन कटी, घर खाली करने लगे ग्रामीण… बदायूं में अब तटबंध पर गंगा का खतरा
बदायूं में लगातार बारिश और डैम से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दातागंज क्षेत्र के कदम नगला गांव में कटान ने तबाही मचा दी है। जूनियर हाईस्कूल का हिस्सा नदी में समा गया, करीब 200 बीघा जमीन कट चुकी है और आधा दर्जन घर भी गंगा की धारा में बह गए हैं। भुंडी गांव में भी तटबंध के पास तेजी से कटान होने से ग्रामीणों में दहशत है।