हिंदी
Varanasi: गंगा एक बार फिर अपने रौद्र रूप की ओर बढ़ रही हैं। सोमवार की सुबह गंगा का जलस्तर 68.94 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह 9 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यदि यह रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
गौरतलब है कि अगस्त की शुरुआत में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार कर 72 मीटर से ऊपर चला गया था। इससे घाटों समेत शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए थे। बाढ़ के पानी के घटने के बाद कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब दोबारा जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी ने संकट की आहट दे दी है।
Location : Varanasi
Published : 27 August 2025, 6:06 PM IST