चारपाई के पास जल रही आग बनी काल, सोनभद्र में सोते युवक के साथ दर्दनाक हादसा
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के चैना टोला गांव में ठंड से बचने के लिए जलाया गया अलाव जानलेवा साबित हुआ। सोमवार–मंगलवार रात चारपाई के पास आग से 60 वर्षीय बलिश्याम बैगा की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में पत्नी बबनी मामूली रूप से झुलस गईं।