गाजियाबाद में लव जिहाद: धर्म परिवर्तन, 5 निकाह और 2 हलाला…पीड़िता ने सुनाया दर्द
इंदौर की 31 वर्षीय महिला ने गाजियाबाद के अंकुर विहार थाने में 16 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का दावा है कि फेसबुक पर हिंदू नाम से दोस्ती करने वाले युवक ने उसे जाल में फंसाया, फिर जबरन धर्म परिवर्तन, कई निकाह, हलाला और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार बनाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।