हिंदी
दो आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarnagar: जिले में धर्म परिवर्तन के एक मामले ने अचानक तूल पकड़ लिया, जब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया। चरथावल थाना क्षेत्र के कसौली गांव में मौसी और भांजे के कथित धर्म परिवर्तन की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद रमन पंजाबी द्वारा इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की गई। जिससे इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और देखते ही देखते यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
इस मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया, जब योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू समाज पंचायत करेगा। इस बयान के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी।
मुजफ्फरनगर में कथित ‘लव जिहाद’ मामला गरमाया। ईद की फोटो से खुला धर्म परिवर्तन का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। एक आरोपी अभी फरार, तलाश जारी।@muzafarnagarpol #Muzaffarnagar #LoveJihad pic.twitter.com/56Ippm2RdT
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 5, 2026
चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए कसौली से कुटेसरा मार्ग पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान पुत्र अख्तर और सोनू उर्फ शादाब के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मौसी और भांजा लंबे समय से आरोपियों के संपर्क में थे। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अफसर ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Location : Muzaffarnagar
Published : 6 April 2026, 4:38 AM IST