महराजगंज में रसोई गैस की वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, देखिये डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट

देश में रसोई गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गैस की किल्लत को लेकर महराजगंज में जमीनी हकीकत को परखने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने ग्राउंड पर जाकर गैस वितरण व्यवस्था को लेकर कवरेज किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 March 2026, 1:50 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले में रसोई गैस को लेकर एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। प्रशासन लगातार ये दावा कर रहा कि जिले में गैस की आपूर्ति के पर्याप्त भंडार है, उपभोक्ता किसी अफवाहों पर ध्यान न दे। इसी को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने ग्राउंड पर गैस वितरण व्यवस्था को लेकर खबर कवरेज किया।

जिले के कोल्हुई के बभनी बुजुर्ग गाँव में एक खाली जगह पर पिकअप खड़ी कर गैस वितरण करते हुआ देखा। मौके पर पिकअप पर 'विशम्भर भारत गैस परासखाड पता फरेंदा' के नाम से गाड़ी लगी हुई थी जिस पर सिलेंडर भरा हुआ गाड़ी लोड थी। यह एजेंसी वितरण स्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर की है।

गैस वितरण टीम ने बताया

जब गैस वितरण कर रहे कुछ लोगों से टीम ने पूछा कि किसके आदेश पर यहाँ गैस वितरण कर रहे तो स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। फ़िर एक वितरण करने वाले ने बताया की उनकी विशम्भर भारत गैस एजेंसी फरेंदा की है। जिनके कस्टमर इस बभनी बुजुर्ग गाँव में है। जिन उपभोक्ताओं का नंबर पहले लगा है उन्ही लोगों को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस वितरण किया जा रहा।

Maharajganj News: महराजगंज में गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, दिए ये सख्त निर्देश

मौके पर उपभोक्ताओं का बयान

मौके पर सिलेंडर लेकर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि उनका नंबर पहले से लगा है,वही कुछ लोग हाथ में पासबुक लेकर खड़े बताये कि उनका नंबर पहले नहीं लगा है, अभी नंबर लगाकर सिलेंडर मिलेगा।

अधिकारी का बयान

इस मामले में सप्लाई विभाग के अधिकारी विजय साहनी ने बताया कि उक्त फरेंदा के गैस एजेंसी के पुराने कस्टमर कोल्हुई के गाँव में है,जिन्हें गैस वितरण किया जा रहा।

महराजगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई यूपी पुलिस एसआई भर्ती एग्जाम, 6202 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

महराजगंज डीएम का गैस वितरण व्यवस्था पर आदेश

महराजगंज जिले के डीएम संतोष शर्मा ने घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए ,गैस की कालाबाजारी व भंडारण पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने गैस वितरण से जुड़ी समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। साथ ही प्रशासन ने चारों तहसीलों में प्रवर्तन दलों का गठन किया है जो तहसीलों में औचक छापेमारी कर वितरण व्यवस्था की जांच करेंगे। इस कारवाई में राजस्व विभाग, खाद्य, रसद विभाग स्थानीय प्रशासन आदि शामिल रहेंगे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 15 March 2026, 1:50 PM IST

Advertisement