Maharajganj News: महराजगंज में गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, दिए ये सख्त निर्देश

घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके तहत गैस वितरण से जुड़ी शिकायतों को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है।

Maharajganj: जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा  ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके तहत गैस वितरण से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

क्या है पूरी खबर?

प्रशासन द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8423675896 पर आम नागरिक गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपजिलाधिकारी विजय यादव सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षण करेंगे।

विरुद्ध कठोर कार्रवाई

जिलाधिकारी ने चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी रखें। यदि किसी गैस एजेंसी या व्यक्ति द्वारा गैस का अवैध भंडारण या कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वितरण व्यवस्था की जांच

प्रशासन ने चारों तहसीलों में प्रवर्तन दलों का गठन कर दिया है, जो गैस एजेंसियों पर औचक छापेमारी कर स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की जांच करेंगे। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

सोनम वांगचुक की रिहाई पर राजनीति गरम, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान; जानिये पूरा अपडेट

कड़ी निगरानी रखने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया और विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होने वाले संदेशों और वीडियो पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने या भ्रम की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर के वितरण के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी आधारित रीफिल डिलीवरी व्यवस्था लागू की गई है। उपभोक्ता ऑनलाइन गैस बुकिंग कर सकते हैं और बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से की जाएगी।

Maharajganj Road Accident: कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का जाम

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अनावश्यक रूप से एलपीजी गैस का भंडारण न करें और गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने से बचें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 14 March 2026, 9:01 PM IST

Advertisement