Maharajganj Road Accident: कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का जाम

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने लोहरौली के पास मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी महिला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Maharajganj: जनपद में शनिवार को दुखद सड़क हादसा हो गया। कार चलाना सीख रही महिला के कार  की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। जिसके बाद  इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने निचलौल से ठूठीबारी जाने वाले मुख्य मार्ग पर लोहरौली के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

UP SI Exam 2026: महराजगंज में भारी वाहनों पर दो दिन प्रतिबंध, फतेहपुर-सोनभद्र और रायबरेली में कड़ी सुरक्षा; जानें पूरा अपडेट

इधर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और लोहरौली के पास मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोग आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

UP Police Recruitment Exam 2026: महराजगंज में डीएम-एसपी का परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, जानिये पूरा अपडेट

पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में आरोपी महिला चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281 और 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 14 March 2026, 8:22 PM IST

Advertisement