गैस की किल्लत ने बदली रसोई… अब जलौनी लकड़ी की बढ़ी मांग, निगम ने दी राहत
हल्द्वानी में गैस की कमी के बीच जलौनी लकड़ी की मांग तेजी से बढ़ गई है। उत्तराखंड वन विकास निगम लोगों को बाजार से सस्ती दरों पर लकड़ी उपलब्ध करा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं, धार्मिक स्थलों और संस्थानों को राहत मिल रही है। बढ़ती मांग के बीच अब तक सैकड़ों घन मीटर लकड़ी की बिक्री हो चुकी है।