आत्महत्या या कुछ और? महराजगंज में नहर के रेगुलेटर से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा दिगम्बर में बुधवार सुबह एक युवक का शव नहर के रेगुलेटर से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Maharajganj: कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा दिगम्बर में बुधवार सुबह एक युवक का शव नहर के रेगुलेटर से फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

रेगुलेटर से लटका मिला युवक

मिली जानकारी के अनुसार, बरवा दिगम्बर निवासी अनिल साहनी (30) पुत्र ढोढई साहनी का शव बुधवार सुबह गांव के समीप स्थित नहर के रेगुलेटर पर कपड़े के फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह करीब छह बजे टहलने निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल कोठीभार पुलिस को सूचना दी।

Maharajganj News: तेज आंधी ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, 24 घंटे से अंधेरे में डूबे गांव, पानी के लिए भी तरसे लोग

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनिल साहनी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी बबिता (28) तथा दो पुत्र आदित्य और देव को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

महाराजगंज में होटल कारोबारी की लाखों की SUV चोरी, सुबह उठे तो उड़ गए होश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  17 June 2026, 2:55 PM IST

Advertisement