फीफा विश्व कप 2026 में मेसी के सामने इतिहास रचने का मौका, पांच बड़े रिकॉर्ड्स पर टिकी दुनिया की नजर
11 जून 2026 से United States, Canada और Mexico की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी। मौजूदा चैंपियन Argentina एक बार फिर मेसी की कप्तानी में मैदान में उतरेगी, जिससे प्रशंसकों की नजर टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ मेसी के संभावित रिकॉर्ड्स पर भी रहेगी।