हिंदी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आज से आगाज (Img- Internet)
New Delhi: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है और दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ यानी FIFA World Cup 2026 आज से शुरू होने जा रहा है। यूएसए, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में पहली बार दुनिया के 48 देश हिस्सा ले रहे हैं।
इस ऐतिहासिक महामुकाबले के शुरू होने से ठीक पहले, Artificial intelligence (AI) ने एक बेहद चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। एक्सपर्ट्स ने एआई मॉडल की मदद से यह जानने की कोशिश की कि लियोनेल Lionel Messi और Cristiano Ronaldo के रहते इस बार World Cup की ट्रॉफी किसके सिर सजेगी।
एक नामी सांख्यिकीविद (स्टेटिस्टिशियन) की लीडरशिप वाली रिसर्च टीम ने एक बेहद आधुनिक एआई मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल पुराने और वर्तमान डेटा का विश्लेषण करके भविष्य के परिणाम बताता है।
इस मॉडल के मुताबिक, लियोनेल Lionel Messi की डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना इस बार खिताब की रेस में पिछड़ सकती है और स्पेन की टीम 16 साल बाद एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने जा रही है। स्पेन ने इससे पहले साल 2010 में विश्व कप जीता था।
FIFA World Cup 2026 से पहले बड़ा विवाद! अफ्रीका के शीर्ष रेफरी को अमेरिका ने एयरपोर्ट से लौटाया
इस एआई मॉडल ने पूरे टूर्नामेंट का एक लाख बार सिम्यूलेशन (Simulation) किया, जिसके बाद सटीक आंकड़े सामने रखे गए। एआई के अनुसार, स्पेन के चैंपियन बनने के चांस सबसे ज्यादा 14.2 प्रतिशत हैं।
कई फुटबॉल एक्सपर्ट्स भी एआई के इस दावे का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि पिछले चार साल में स्पेनिश टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इसके बाद खिताब के प्रबल दावेदारों में इंग्लैंड और फ्रांस का नंबर आता है, जिनके विजेता बनने के बराबर (12.4 प्रतिशत) चांस हैं।
चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को इस एआई मॉडल में 11.2 प्रतिशत चांस दिए गए हैं। वहीं, Cristiano Ronaldo की टीम पुर्तगाल के पास खिताब जीतने के सिर्फ 8.9 प्रतिशत मौके हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले बार की विजेता और Lionel Messi की कप्तानी वाली अर्जेंटीना पुर्तगाल से भी नीचे खिसक गई है। एआई के मुताबिक, अर्जेंटीना के दोबारा वर्ल्ड कप जीतने के चांस केवल 8.2 प्रतिशत ही हैं।
इस बड़े नतीजे पर पहुंचने से पहले रिसर्च टीम ने बहुत बड़ा डेटाबेस तैयार किया था। इसमें टीमों का हालिया प्रदर्शन, सट्टेबाजी के बाजारों का रुख, खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और उनकी फिटनेस को ध्यान में रखा गया। इन सभी बारीकियों को जब एआई मॉडल में फीड किया गया, तो उसने न केवल संभावित विजेता का नाम बताया, बल्कि यह भी प्रिडिक्ट कर दिया कि कौन सी टीम किस मैच में कितने गोल दागने वाली है।
Location : New Delhi
Published : 11 June 2026, 8:40 AM IST