क्राइस्टचर्च में सैमसन, शर्मा और नमन गरजे, भारत ने पहले T-20 मैच में इंग्लैड को पीटा

India vs New Zealand पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने 226 रन का लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। फिलिप्स के नाबाद 82 रन बेकार गए। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 October 2026, 4:51 PM IST
google-preferred

New Delhi: न्यूजलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजलैंड को 4 विकेट से हारकर 5 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत को मैच जीतने के लिए 226 रन बनाने थे, जो उसने अंतिम ओवर में दो गेंद शेष रहते 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर हासिल कर लिया।

भारत के लिए संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट की साझेदारी में 93 रन जोड़कर बेहतरीन शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद भारत की टीम लड़खड़ा गई, तिलक वर्मा, ईशान किशन सस्ते में निपट गए। कप्तान अय्यर ने 42 रन की उपयोगी पारी खेली। अंतिम ओवरों में नमन धीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 42 रन बनाए।

भारत को अंतिम ओवर मे जीत के लिए 8 रन बनाने थे, जिसे नमन धीर और एन- रेड्डी ने थैयं से बल्लेबाजी करते हुए 3 गेंद से शेष रहते ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

इससे पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बेखोफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 20 ओवर 4 विकेट के नुकसान में 225 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। फ्लिप्स ने 40 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रन की पारी खेली।

फ्लिप्स ने अपनी आक्रमक पारी के दौरान 3 छक्के और 8 चौके कूटे। फ्लिप्स का जैकब्स ने भी बखूबी साथ दिया। उसने 3 छक्कों की मदद से 16 गेंद में 31 रन पीटे। टी सेफडं और ऐलन ने पहले विकेट की साझेदारी में 49 रन जोड़कर अपने टीम को मजबूत शुरूआत दी। सेफडं ने 24 और ऐलन 45 रन थोके। डी मिशेल ने 28 रन की उपयोगी पारी खेली।

Location :  New Delhi

Published :  22 October 2026, 4:46 PM IST

Related News

Advertisement