IND vs AUS: टिम डेविड ने जड़ा 129 मीटर का ऐसा छक्का, क्रिकेट फैंस रह गए दंग! देखें VIDEO
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी20I मैच में टिम डेविड ने तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 38 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान डेविड ने टी20I क्रिकेट का सबसे लंबा छक्का भी जड़ा, अक्षर पटेल की गेंद पर 129 मीटर का शॉट मारकर रिकॉर्ड तोड़ा।