हिंदी
ईशान किशन तीसरे टी20 से बाहर (Img- X)
New Delhi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दाहिनी जांघ के अंदरूनी हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान लगी थी। इसके बाद वह दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ईशान किशन की फिटनेस को लेकर आधिकारिक अपडेट जारी किया है। बोर्ड के मुताबिक, ईशान चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं, लेकिन अभी मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।
इसी वजह से उन्हें तीसरे टी20 मुकाबले से बाहर रखने का फैसला किया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है।
Update
Ishan Kishan is recovering well from his low grade right adductor strain, which he sustained during the first T20I of the series against New Zealand.
He is yet to regain match fitness and is ruled out of the third T20I to be played on October 27, 2026 in Wellington. The BCCI Medical Team is monitoring Ishan's progress.
Kumar Kushagra will continue to be with the team for the third T20I.
#TeamIndia | #NZvIND
— BCCI (@BCCI) October 26, 2026
IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन की चोट वैभव को मिलेगा मौका? भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 पर नजरें
ईशान किशन के बाहर होने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। दूसरे टी20 मैच में वैभव को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, लेकिन वह आठ गेंदों पर सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए थे।
ऐसे में तीसरे मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। हालांकि, अंतिम एकादश में किस खिलाड़ी को किस क्रम पर उतारा जाएगा, इसका फैसला टीम प्रबंधन करेगा।
ईशान किशन की चोट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम में कवर के तौर पर शामिल किया गया था। बीसीसीआई ने अब पुष्टि की है कि कुशाग्र तीसरे मैच के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे।
तीसरे मैच में शामिल होंगे कुमार कुशाग्र (Img- X)
हालांकि, टीम में बने रहने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय है। अंतिम फैसला मैच से पहले टीम संयोजन और रणनीति के आधार पर लिया जाएगा।
IND vs NZ: 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज, जानें शेड्यूल, रिकॉर्ड और दोनों टीमों की पूरी स्क्वॉड
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों टी20 मुकाबले जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। तीसरे मैच में जीत दर्ज करके भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के करीब पहुंच सकती है। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश वापसी करने की होगी।
ईशान की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी संयोजन और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अहम रहेगी। अब देखना होगा कि वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरा मौका मिलता है या टीम प्रबंधन कोई बदलाव करता है।
Location : New Delhi
Published : 26 October 2026, 1:07 PM IST