रसोई गैस की किल्लत और महंगाई ने किया बेहाल, प्रयागराज में सपा महिला सभा का प्रदर्शन
प्रयागराज में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ समाजवादी महिला सभा ने सिविल लाइन्स में जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व में महिलाएं धरना स्थल पर खाली गैस सिलेंडर, स्टोव और उपले रखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताती दिखीं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने तुरंत गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और महंगाई कम करने की मांग की।