हिंदी
विकास नगर में गैस की किल्लत
Dehradun: ईरान-इस्राइल युद्ध से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ जुट रही है। गैस न मिलने से नाराज ग्राहकों व एजेंसी के कर्मचारियों के बीच तकरार हो रही है।
गैस की किल्लत से उद्योग-धंधे भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। राजधानी के विकास नगर में गैस की किल्लत हो गई है जिससे गैस की कालाबाजारी होने से गैसे की कीमत बढ़ गई है। उपभोक्ता और होटल व्यवसायी परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा गैस की सही सप्लाई उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच रही है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के सभासद भारत कालरा के नेतृत्व में उपभोक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और गैस किल्लत को लेकर बात की। उन्होंने गैसे की किल्लत और बढ़ते गैस के दामों से निजात दिलाने की मांग की है।
उत्तराखंड में पहचान छिपाकर शादी करने पर होगी जेल, UCC संशोधन लागू, जानें नए नियम में और क्या-क्या?
बता दें कि इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर और गैस सप्लाई करने वालों के बीच अभी दो दिन पूर्व कुछ लड़ाई झगड़ा हो गया था जिस कारण से गैस की सप्लाई करने वाले टेंपो चालक गैस की सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण से यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि घरेलू सिलेंडर का उपयोग कमर्शियल संस्थानों में करते पाए गए तो एफ आई आर की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। होटल व्यवसायियों ने बताया कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान की जंग की वजह से गैस सप्लाई ठप हो गई है, इस वजह से चूल्हे, तंदूर, स्टोव से काम चलाना पड़ रहा है। व्यवसाय भी ठप होने की कगार पर है।
वहीं सरकार ने जनता से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचें।
उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, डाकपत्थर में जुलूस निकालकर बोले कि…
रसोई गैस की किल्लत से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाने से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। विकासनगर में गैस वितरण ठप होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट रहा है।
Location : Vikas Nagar
Published : 13 March 2026, 1:01 PM IST
Topics : Cooking Gas Dehradun LPG LPG Crisis vikas Nagar