हिंदी
गोरखपुर में गैस के लिए मारामारी
Gorakhpur: ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते प्रदेश में ज्यादातर जिलों में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ जुट रही है लेकिन भरे सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। उपभोक्ता परेशान हैं। गैस के लिए मारामारी मची है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार गोरखपुर में भी रसोई गैस के लिए गृहणी परेशान हैं। उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार एजेंसी के बाहर लगी हैं। अतुल इंडेन गैस एजेंसी आजाद चौक पर सुबह से उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार लगी हैं लेकिन गैस एजेंसी का शटर बंद मिला। गैस एजेंसी पर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर उपभोक्ताओं द्वारा कॉल किए जाने पर मोबाइल नंबर बंद मिला।
मौके पर मौजूद लोगों ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि वह लोग सुबह 6, 7, 8 बजे से सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हुए हैं लेकिन गैस एजेंसी का शटर डाउन है। ऐसे में वह क्या करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और जिलाधिकारी द्वारा सभी को गैस मिलने की बात कही गई है लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ और ही हाल है।
लोगों ने दबी जुबान में गैस के कालाबाजारी की बात की ऑफ द माइक कही। उन्होंने कहा कि दूसरे किसी स्थान से ज्यादा धनराशि लेकर गैस का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
गोरखपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गैस न मिलने से नाराज ग्राहकों व एजेंसी के कर्मचारियों के बीच तकरार हो रही है। गैस की किल्लत से उद्योग-धंधे भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। गैसे की कालाबाजारी होने से गैसे की कीमत बढ़ गई है। उपभोक्ता और होटल व्यवसायी परेशान हैं।
वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि घरेलू सिलेंडर का उपयोग कमर्शियल संस्थानों में करते पाए गए तो एफ आई आर की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। होटल व्यवसायियों ने बताया कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान की जंग की वजह से गैस सप्लाई ठप हो गई है, इस वजह से चूल्हे, तंदूर, स्टोव से काम चलाना पड़ रहा है। व्यवसाय भी ठप होने की कगार पर है।
गोरखपुर में SI भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 केंद्रों पर 36 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
सरकार ने की ये अपील
वहीं सरकार ने जनता से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचें।
Location : Gorakhpur
Published : 13 March 2026, 2:47 PM IST
Topics : Cooking Gas Gorakhpur Gorakhpur News LPG Crisis