‘गदर’ के 25 साल पूरे: सिल्वर जुबली पर फिर दिखी ‘तारा-सकीना’ की जादुई केमिस्ट्री, सब पर भारी पड़ा अमीषा का देसी लुक

सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। इवेंट में 'तारा सिंह' और 'सकीना' की केमिस्ट्री ने महफिल लूट ली, वहीं अमीषा अपने 3.2 लाख रुपये के डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 June 2026, 12:22 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"सनी देओल और अमीषा पटेल की ऐतिहासिक फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की सिल्वर जुबली का एक भव्य जश्न आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर सहित तमाम सितारे पहुंचे। हालांकि, पूरी महफिल की निगाहें एक बार फिर अपनी पसंदीदा जोड़ी 'तारा सिंह' और 'सकीना' पर ही टिक गईं। (Img- Internet)
2 / 6 \"Zoom\"सिल्वर स्क्रीन पर इतिहास रचने वाली इस जोड़ी की केमिस्ट्री 25 साल बाद भी बिल्कुल पहले जैसी ही फ्रेश और दमदार नजर आई। अक्सर वेस्टर्न आउटफिट्स में दिखने वाली अमीषा पटेल का इस इवेंट के लिए चुना गया देसी अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन पर दिल हार बैठे हैं। (Img- Internet)
3 / 6 \"Zoom\"जश्न के इस मौके पर जहां सनी देओल हमेशा की तरह अपने बेहद कूल और सदाबहार अंदाज में नजर आए, वहीं अमीषा के लुक में ग्लैमर और क्लास का परफेक्ट मिक्स देखने को मिला। सनी पाजी ने ब्लू एंड वाइट चेकर्ड शर्ट के साथ ब्लू डेनिम कैरी की थी, जिसे उन्होंने ब्लैक शूज और ब्लू कैप से स्टाइल किया था। (Img- Internet)
4 / 6 \"Zoom\"दूसरी तरफ, अमीषा ने प्रसिद्ध फैशन ब्रांड 'रॉकी स्टार वर्ल्ड' का बेहद खूबसूरत बेज कलर का ऑर्गेंजा लहंगा पहना था। कट-दाना और सेक्विन एम्बेलिशमेंट से सजे इस चमचमाते लहंगे की कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 320,200 रुपये है। अमीषा ने इस लहंगे के साथ एक कस्टम-मेड प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज पेयर किया था, जिसके रफल स्लीव्स और मोतियों वाली लेस लुक को और हैवी बना रहे थे। (Img- Internet)
5 / 6 \"Zoom\"लहंगे के बॉर्डर पर दी गई रफल डिटेल और वेस्ट पर लगा ब्रांड का सिग्नेचर 'R' लोगो वाला बेल्ट इस आउटफिट की मुख्य हाइलाइट थे। चूंकि अमीषा के इस लहंगे में पहले से ही काफी ब्लिंग और ड्रामा मौजूद था, इसलिए उन्होंने अपनी ज्वेलरी को बिल्कुल सिंपल रखा। उन्होंने केवल छोटे गोल्ड शेड इयररिंग्स, हाथ में एक रिंग और गोल्डन वॉच पहनी थी। (Img- Internet)
6 / 6 \"Zoom\"ग्लॉसी पिंक लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और ओपन हेयर्स के साथ उन्होंने अपने इस गॉर्जियस देसी लुक को पूरा किया। पैपराजी के सामने पोज़ देते हुए फिल्म की पूरी टीम बेहद उत्साहित नजर आई और फैंस एक बार फिर अपने चहेते सितारों को इस तरह साथ देखकर पुरानी यादों में खो गए। (Img- Internet)

Location :  Mumbai

Published :  16 June 2026, 12:22 PM IST

Related News

Advertisement