‘गदर’ के 25 साल पूरे: सिल्वर जुबली पर फिर दिखी ‘तारा-सकीना’ की जादुई केमिस्ट्री, सब पर भारी पड़ा अमीषा का देसी लुक
सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। इवेंट में ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना’ की केमिस्ट्री ने महफिल लूट ली, वहीं अमीषा अपने 3.2 लाख रुपये के डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं।