गोरखपुर : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

गुलरिहा थाना क्षेत्र की सरहरी चौकी अंतर्गत बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

Gorakhpur: गुलरिहा थाना क्षेत्र की सरहरी चौकी अंतर्गत बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार, शक्ति निषाद (20 वर्ष) पुत्र रामसदल निषाद निवासी लक्ष्मीपुर करमहा टोला, थाना गुलरिहा, बुधवार के तीसरे पहर ट्रैक्टर लेकर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया।

हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीण तत्काल मौके की ओर दौड़े और चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रैक्टर के नीचे दबने से शक्ति निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

लोगों की भारी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
युवा चालक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि शक्ति मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुहर्रम से पहले महराजगंज पहुंचे डीआईजी एस. चन्नप्पा, जानिए शांति व्यवस्था का पूरा प्लान

अधिकारियों का कहना है टैक्टर बैक करते समय हादसा हुआ ,हादसे के कारणों टेक्निकल जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना ने एक बार फिर कृषि एवं निर्माण कार्यों में प्रयुक्त भारी वाहनों के संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। वहीं, एक जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Location :  गोरखपुर

Published :  17 June 2026, 8:46 PM IST

Advertisement