हिंदी
महराजगंज में मनोनयन पर मचा बवाल
महराजगंज: जनपद के घुघली नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों की सूची जारी होने के बाद एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 6 के निवासी सुग्रीव खरवार उर्फ गोलू का नाम इस सूची में शामिल है, जबकि वह इस समय गंभीर आपराधिक मामले में जेल में बंद है। इस घटना के सामने आने के बाद सत्तारुढ़ खेमे में हलचल मच गयी है और जो दावेदार इस सूची में जगह नहीं बना पाये, वे अब इस मामले को जोर-शोर से उठा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सुग्रीव खरवार को थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर, पुलिस ने 4 मार्च 2026 को घुघली बाजार से गिरफ्तार किया था। वह एक आपराधिक मामले में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने उसे मु0अ0सं0-0015/2026 के तहत विभिन्न धाराओं—115(2), 352, 109, 191(2), 191(3), 351(3), 61(2), 3(5) बीएनएस तथा 7 सीएलए एक्ट—में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने की थी।
इस बीच, नगर पंचायत द्वारा जारी मनोनीत सभासदों की सूची में उसका नाम शामिल होने से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है। स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष लाया जायेगा।
महराजगंजः बैंक के सामने फूटा खाताधारकों में आक्रोश, उग्र प्रदर्शन
इस पूरे मामले में पक्ष जानने के लिए जब भाजपा जिलाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।
Location : Maharajganj
Published : 17 March 2026, 7:13 PM IST
Topics : bjp Councilor Jailed Maharajganj uproar