हिंदी
महराजगंज के श्याम पैलेस में समाजवादी पार्टी ने मान्यवर कांशीराम की जयंती को पीडीए समाज दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में सपा नेताओं व पीडीए समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
महराजगंज में सपा ने धूमधाम से मनाई मान्यवर कांशीराम की जयंती
Maharajganj: जनपद मुख्यालय स्थित एक पैलेस में समाजवादी पार्टी द्वारा मान्यवर कांशीराम की जयंती को बहुजन समाज दिवस यानि पीडीए दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में पीडीए समाज के लोगों ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का नेतृत्व व अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि सपा के कद्दावर नेता सुनील कुमार सिंह रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक महान भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारतीय व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण और उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
Maharajganj News: महराजगंज में गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, दिए ये सख्त निर्देश
उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति (डीएस-4), अखिल भारतीय पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ (बामसेफ) जैसे संगठनों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने का काम किया तथा वर्ष 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब ने बहुजनों, पिछड़ों और समाज के वंचित वर्गों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया।
विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दलितों ने इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर ऐतिहासिक काम किया है। दलितों का सबसे अधिक सम्मान अखिलेश यादव करते हैं।
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक महान चिंतक और बहुजन आंदोलन के प्रखर नेता थे। उनका पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांशीराम साहब की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
महराजगंज में रसोई गैस की वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, देखिये डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट
इस अवसर पर अंबेडकर बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, भाई रामलाल यादव, राजेश यादव, निर्मेश मंगल, बिंद्रेश कन्नौजिया, हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, अमरनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, राजू दूबे, अर्जुन यादव, विक्रम यादव, नौशाद आलम, मक्खू प्रसाद, श्रीपति आजाद, रामचंद्र बौद्ध, विजय यादव, हीरा लाल जख्मी, राजेश निषाद, राजकुमार निषाद, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, शत्रुघ्न कन्नौजिया, अमरजीत साहनी, यज्ञदत्त पासवान, बैजू यादव, सतीश यादव, जफर अली, बोनी शेख, डॉ. एस.एस. पटेल सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में डॉ. शेषनाथ, आशीष यादव, गीता रत्ना पासवान, उमेश चौहान, बबलू सिंह, फिरोज आलम समेत पीडीए समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।