बदायूं में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी की लहर

बदायूं में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल में इस प्रसव को लेकर चर्चा रही, वहीं परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। हालांकि, चार बच्चों में से एक की पेट में ही मौत हो चुकी है। हालांकि, इस खुशी के बीच एक दुखद पहलू भी सामने आया। चार बच्चों में से एक की पेट में ही मौत हो चुकी थी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 November 2026, 12:52 AM IST
google-preferred

Budaun: जिले में एक हैरान कर देने वाला और खुशी भरा मामला सामने आया है। दरअसल  महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं अस्पताल में भी इसे चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि चार में से एक बच्चे की पेट में ही मौत हो चुकी थी।

अल्ट्रासाउंड कराने आई थी महिला

जानकारी के अनुसार करौलिया, थाना मूसाझाग, जनपद बदायूं निवासी रामबाबू की पत्नी एकता आज शाम के समय अपना अल्ट्रासाउंड कराने सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सुधीर नर्सिंग होम आई थी।

अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर लतिका ने महिला की हालत देखकर तुरंत भर्ती करने और डिलीवरी की सलाह दी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सुधीर नर्सिंग होम में ही भर्ती करा दिया। डॉक्टर ने ऑपरेशन से पहले ही परिजनों को बता दिया था कि एक बच्चे की पेट में ही मौत हो चुकी है।

अधिवक्ताओं की हत्या से भड़के वकील, बदायूं में सड़क जाम कर डीएम के खिलाफ नारेबाजी

एक साथ चार बच्चों का जन्म 

ऑपरेशन के बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक मृत बेटा, एक जिंदा बेटा और दो जिंदा बेटियां शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार मां और तीनों जीवित बच्चों की हालत पर नजर रखी जा रही है।जन्म के तुरंत बाद दो बेटियों और एक बेटे को बेहतर देखभाल के लिए डॉक्टर आनंद हरि नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

19 हजार कारतूसों की तस्करी का बदायूं कनेक्शन, बिहार STF ने गन हाउस पर मारा छापा

परिवार में जश्न 

बच्चों को जन्म देने के बाद महिला एकता की हालत पूरी तरह सही और सलामत बताई जा रही है। एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर सुनकर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं इस अनोखी घटना को देखने और सुनने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।

चिकित्सकों का कहना है कि एक साथ चार बच्चों का जन्म एक दुर्लभ मामला है और तीनों जीवित नवजातों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Location :  Budaun

Published :  4 November 2026, 12:47 AM IST

Advertisement