शहनाई की धुन और खुशियों का माहौल, परतावल में 492 जोड़े बने जीवनसाथी

महराजगंज के परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सदर, पनियरा सहित कई विकास खंडों से आए 492 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

महराजगं: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को विधानसभा पनियरा क्षेत्र के पंचायत इंटर कॉलेज परिसर, परतावल में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में जनपद के विभिन्न विकास खंडों एवं नगर निकायों से आए कुल 492 पात्र जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। कार्यक्रम में एक साथ सैकड़ों जोड़ों का विवाह होते देख पूरा परिसर शहनाई और मंगल गीतों से गूंज उठा।

क्या है पूरी खबर?

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खंड सदर, मिठौरा, पनियरा, परतावल, घुघुली, सिसवा और निचलौल के साथ ही संबंधित नगर निकायों के पात्र लाभार्थियों ने भाग लिया। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल, मंच, भोजन और विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद

कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख परतावल कृष्ण कुमार जायसवाल तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सदर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मान

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मान के साथ अपने बच्चों का विवाह करने का अवसर मिलता है, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारा भी मजबूत होता है।

Chandauli News: गांवों में नहीं रहते, चुनाव में वोट डालने आते हैं? स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही विकास खंड परतावल, पनियरा, सिसवा, सदर और मिठौरा के खंड विकास अधिकारी, संबंधित ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) तथा अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Gorakhpur : नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: दो लाख रुपये और सोने की चेन लेने के बाद भी देता रहा धमकी, आरोपी पर केस दर्ज

कार्यक्रम के सफल संचालन में कोर्स-को-ऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह और प्रधान सहायक निति मुकेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सम्पन्न इस सामूहिक विवाह समारोह ने न केवल सामाजिक समरसता का संदेश दिया, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशियां भी बिखेर दीं।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 13 March 2026, 9:05 PM IST

Advertisement