हिंदी
गांव में तनावपूर्ण माहौल
Maharajganj: आनंदनगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। वारदात के बाद अब परिजनों का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि परिवार ने कह दिया है जब तक आखिरी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
मामला नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 5 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (फुलवरिया) का है। जहां अरविंद चौधरी की हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पांचवां नामजद आरोपी दुर्गेश अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। यही वजह है कि परिजन अधूरी कार्रवाई मानते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर रहे हैं।
परिवार ने बताया कि जब तक सभी आरोपी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचते, तब तक न्याय अधूरा है। ऐसे में शव का अंतिम संस्कार करना उनके लिए न्याय से समझौता करने जैसा होगा। परिजन लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे पर किसी भी तरह की नरमी दिखाने को तैयार नहीं हैं।
घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।
महराजगंज में ओमप्रकाश राजभर को काला झंडा दिखाने के मामले ने पकड़ा तूल, जानिए नया अपडेट
दरअसल, आनंदनगर के फुलवरिया इलाके में अरविंद चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया। जिनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी दुर्गेश अब भी फरार है। इसी को लेकर परिजन आक्रोशित हैं और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हुए हैं।
Location : Maharajganj
Published : 17 March 2026, 7:13 PM IST