महराजगंज में रहस्यमयी मौत! नदी किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत, पढे़ं पूरी खबर
महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में चंदन नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान संजय पुत्र दीनानाथ, निवासी रामनगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।