गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1100 करोड़ की सौगात, जानिए किन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को हरिद्वार में 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा में उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। उनके दौरे का लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 March 2026, 1:59 PM IST
google-preferred

Haridwar: आखिर वही हुआ जिसकी उम्मीदें की जा रही थी। गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को हरिद्वार में 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा में उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। उनके दौरे का लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। उनके सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।

दिए नियुक्ति पत्र

गृह मंत्री ने कार्यक्रम में 2000 पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए।

पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र

गृह मंत्री ने अमित शाह ने पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र दिये।

दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती को जंगल में अकेले बितानी पड़ी रात, जानिये क्या है पूरा मामला…

लोगों में उत्साह

जनसभा स्थल पर खचाखच भीड़ दिखाई दे रही है। शहर के एंट्री प्वॉइंट पर भी लोगों की भीड़ है। जनसभा स्थल पर जोरदार नारेबाजी भी हो रही है। अमित शाह की एक झलक पाने के लिए लोग उत्सुक दिख रहे हैं। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री की रैली को लेकर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ाती जा रही है। जगह जगह से वाहनों के जरिए लोग पहुंच रहे हैं। बसों का काफिला आ रहा है।

अमित शाह के कार्यक्रम में हरिद्वार में जुटी लोगों की भीड़

मंच पर मौजूद ये नेता

कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद हैं। इनमें प्रमुख रूप से सौरभ बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, स्वामी यतीश्वरानंद, अजय भट्ट, सुबोध उनियाल, अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, विजयराज लक्ष्मी, रेखा आर्या, सतपाल महाराज और अनिल बलूनी शामिल हैं।

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जरूरी, जानिये कैसे रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे श्रद्धालु

मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार पहुंचने से पहले देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। वे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचे। जहां वे बैरागी कैंप मैदान में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

Location : 
  • Haridwar

Published : 
  • 7 March 2026, 1:59 PM IST

Advertisement
Advertisement