यूपी में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! महराजगंज समेत 4 जिलों को मिले नए DIOS, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। महराजगंज, औरैया, हाथरस और अमरोहा को नए प्रभारी डीआईओएस मिले हैं। बहराइच के DIOS सदानन्द को पदोन्नति दी गई है। जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 23 November 2026, 4:17 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने चार जिलों में नए जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) की तैनाती करते हुए चार अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत महराजगंज, औरैया, हाथरस और अमरोहा को नए डीआईओएस मिले हैं। वहीं, बहराइच के जिला विद्यालय निरीक्षक सदानन्द को पदोन्नति देते हुए मंडलीय उप शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चार जिलों में नए जिला विद्यालय निरीक्षकों की तैनाती

उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रजनी मिश्रा को महराजगंज का नया प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ के नरही स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थीं। वहीं, मायाराम को औरैया का नया प्रभारी डीआईओएस नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले सहारनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे।

इसी तरह हर्ष देव स्वामी को हाथरस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले शाहजहांपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। वहीं, पशुपति नाथ मिश्रा को अमरोहा का प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ स्थित जिला कार्यक्रम शिक्षा निदेशालय (माध्यमिक) में वित्त अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 DSP के तबादले; महराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई जिलों बदले गए अफसर

किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी?

शासन की ओर से जारी आदेश के तहत चारों अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। रजनी मिश्रा को महराजगंज, मायाराम को औरैया, हर्ष देव स्वामी को हाथरस और पशुपति नाथ मिश्रा को अमरोहा का प्रभारी डीआईओएस बनाया गया है। इन अधिकारियों को अपने वर्तमान पद से कार्यभार ग्रहण करने के बाद नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।

बहराइच के DIOS सदानन्द को मिली पदोन्नति

इस प्रशासनिक फेरबदल में बहराइच के जिला विद्यालय निरीक्षक सदानन्द को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने उन्हें पदोन्नति देते हुए मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), आगरा और मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), अलीगढ़ बनाया है। इसके साथ ही उन्हें प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

झांसी और चित्रकूट मंडल में भी अतिरिक्त प्रभार

शासन ने झांसी और चित्रकूट मंडल में भी प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। झांसी/चित्रकूट के उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) राजेश कुमार वर्मा को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, झांसी और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, चित्रकूट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

महराजगंज की तहसीलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! सदर, निचलौल और नौतनवा को मिले नए तहसीलदार, डीएम शिवशरणप्पा ने सौंपी जिम्मेदारी

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 की ओर से जारी सभी चारों आदेश उप सचिव चन्द्र श्याम मिश्रा ने जारी किए हैं। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल अपनी नई तैनाती वाले पद का कार्यभार ग्रहण करें। आदेश में यह भी कहा गया है कि बिना नवीन तैनाती का कार्यभार संभाले किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

Location :  Lucknow

Published :  23 November 2026, 4:17 PM IST

Related News

Advertisement