हिंदी
सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी (Image Source: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी सियासी खींचतान के बीच सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस की 131 सीटों की मांग और समाजवादी पार्टी के 26 सीटों के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि जब कांग्रेस 131 सीटें मांग रही थी, तब समाजवादियों को कोई कष्ट नहीं हुआ, फिर 26 सीटों के प्रस्ताव पर कांग्रेस को परेशानी क्यों हो रही है? उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों दलों के बीच बातचीत से समाधान निकल जाएगा और समाजवादी पार्टी कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें देगी। इसके अलावा उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दावों पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर उनके राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप भी लगाया।
सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रही बातचीत पर खुलकर अपनी बात रखी। कांग्रेस की 131 सीटों की मांग और सपा के 26 सीटों के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि जैसे को तैसा जवाब दिया जा रहा है। सांसद के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की क्षमता है, लेकिन पार्टी 130 से अधिक सीटों की मांग कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की मांग पर समाजवादी पार्टी को कोई परेशानी नहीं हुई तो कांग्रेस को भी सपा के प्रस्ताव पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत जारी है और इस
यूपी में सीट बंटवारे पर सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 131 सीटों की मांग पर सपा को कष्ट नहीं हुआ, तो 26 सीटों के प्रस्ताव पर कांग्रेस को परेशानी क्यों? सांसद ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दावों पर भी सवाल उठाए और भाजपा पर उनके राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया। #UPElection2027 #SPCongress #SeatSharing #DhirendraShastri
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 25, 2026
का समाधान निकल जाएगा।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद की सीट बंटवारे को लेकर की गई टिप्पणी पर भी रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मध्य प्रदेश और हरियाणा में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के पुराने राजनीतिक अनुभवों का जिक्र किया।
सांसद ने कहा कि इन राज्यों में जब कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में थी, तब समाजवादी पार्टी के साथ किस तरह का व्यवहार किया गया था, यह सभी जानते हैं। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव बड़े भाई की भूमिका में हैं और इसके बावजूद कांग्रेस को सीटों का प्रस्ताव दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों का उद्देश्य आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा को हराना होना चाहिए।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बाबा रामदेव की कथित टिप्पणी पर भी सपा सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कुंडा में आयोजित यज्ञ का जिक्र करते हुए कहा कि वहां धीरेंद्र शास्त्री की प्रशंसा की गई थी, लेकिन बाद में उनकी आलोचना की गई।
रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने धीरेंद्र शास्त्री के प्रेत बाधा दूर करने और पर्ची के जरिए समस्याएं बताने के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने दुर्घटनाओं, होटलों में आग लगने, उत्तराखंड में ओलावृष्टि और चीन की ओर से सैनिकों की घुसपैठ जैसी घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि विज्ञान के इस युग में ऐसे दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
सांसद ने भाजपा पर विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय कथा और सनातन की आड़ में धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोगों का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि भाजपा को धीरेंद्र शास्त्री को कैबिनेट मंत्री बनाकर स्वास्थ्य विभाग दे देना चाहिए। सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि यदि वह प्रेत बाधा दूर कर सकते हैं और पर्ची निकाल सकते हैं तो इलाज के लिए इंजेक्शन और दवाओं की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
Location : Deoria
Published : 25 November 2026, 5:55 AM IST