UP Election 2027: BSP पहली बार AI वीडियो से करेगी प्रचार; गांवों तक पहुंचेगा ‘चलो लखनऊ’ संदेश

छह दिसंबर को प्रस्तावित आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए बसपा पहली बार बड़े पैमाने पर एआई से तैयार वीडियो और गीतों का इस्तेमाल कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत मंडल प्रभारियों से लेकर जिलाध्यक्षों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी झलक साफ दिख रही है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 25 November 2026, 8:44 AM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ में छह दिसंबर को प्रस्तावित आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए बसपा पहली बार बड़े पैमाने पर एआई से तैयार वीडियो और गीतों का इस्तेमाल कर रही है।
छह दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए बसपा ने प्रचार का नया तरीका अपनाया है। पार्टी पहली बार बड़े पैमाने पर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार वीडियो और गीतों का इस्तेमाल कर रही है।

चलो लखनऊ की पंचलाइन के साथ तैयार इन वीडियो और ऑडियो के जरिए आयोजन का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत मंडल प्रभारियों से लेकर जिलाध्यक्षों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी झलक साफ दिख रही है।

ये भी पढ़ें-UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव ने खोले चुनावी पत्ते, सपा की पहली लिस्ट में किसे मिला मौका

बसपा AI  वीडियो का ले रही सहार

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अपने संस्थापक कांशीराम के कैडर आधारित संगठनात्मक मॉडल के साथ अब आधुनिक डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल भी जोड़ रही है। छह दिसंबर को लखनऊ में होने वाले आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के आयोजन के लिए पार्टी बड़े पैमाने पर एआई से तैयार वीडियो और गीतों का सहारा ले रही है।

बसपा का 6 दिसंबर को बड़ा आयोजन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल इन दिनों मंडल, जिला और विधानसभा बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में जिला, विधानसभा और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को छह दिसंबर के आयोजन की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय किया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, मंडल प्रभारी और आयोजन समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें- शादी समारोह में खूनी खेल! हथियारबंद बदमाशों ने 3 दोस्तों को बनाया निशाना, दो की मौत से मचा हड़कंप

26 नवंबर को ओवैसी और चंद्रशेखर की रैली

इसके साथ ही एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भी 26 नवंबर को राजधानी में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं। संविधान दिवस पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली संयुक्त महारैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एक मंच पर नजर आएंगे। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के नेताओं ने रैली में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया है।

Location :  lucknow

Published :  25 November 2026, 8:44 AM IST

Advertisement