सिसवा में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल का गांव-गांव दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर बढ़ाया मदद का हाथ, हर संभव सहयोग का भरोसा

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और सिसवा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुशील टिबड़ेवाल ने निचलौल क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक तंगी और अपनों को खोने का दर्द झेल रहे परिवारों को आर्थिक सहायता देकर सहयोग का भरोसा दिलाया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 24 November 2026, 8:09 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और सिसवा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल इन दिनों क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं। सुशील टिबड़ेवाल लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं और तमाम तरह के घटना-दुर्घटनाओं में पीड़ित लोगों से मिलकर उनका दुख-दर्द समझने और बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वह ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर और संकट से जूझ रहे परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी मदद भी कर रहे हैं।

पिपरा गांव में जरूरतमंद परिवार को दी मदद

जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मंत्री निचलौल ब्लॉक के ग्राम पिपरा, पोस्ट ओढ़वलिया पहुंचे। यहां उन्होंने अनिल चौहान के परिवार से मुलाकात की। अनिल चौहान की पत्नी शांति देवी और तीन बच्चों का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। परिवार की स्थिति को देखते हुए सुशील टिबड़ेवाल ने अनिल चौहान के पिता बाल गोविंद चौहान को आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार की मदद की।

जनता से किया जनसंवाद (Image: Dynamite News)

ग्रामीणों और पीड़ितों से संवाद करते सुशील टिबड़ेवाल (Image: Dynamite News)

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले के परिवार से मिले

इसके बाद पूर्व मंत्री ग्राम भगवानपुर पहुंचे। यहां रामप्रीत यादव के पिता का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। सुशील टिबड़ेवाल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और दुख की इस घड़ी में आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार को संबल दिया।

Maharajganj News

गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल सुशील टिबड़ेवाल (Image: Dynamite News)

दिवंगत होमगार्ड के परिजनों को भी दिया सहयोग

वहीं, ग्राम सभा छितौना में उन्होंने दिवंगत होमगार्ड चंद्र प्रकाश पटेल के परिजनों से मुलाकात की। चंद्र प्रकाश पटेल की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पूर्व मंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी परिस्थितियों की जानकारी ली और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

दिवंगत होमगार्ड के परिजनों को भी दिया सहयोग (Image: Dynamite News)

सुशील टिबड़ेवाल ने दिवंगत होमगार्ड के परिजनों को भी दिया सहयोग का भरोसा (Image: Dynamite News)

जरूरत के समय परिवारों के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

इस दौरान सुशील टिबड़ेवाल ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय वह उनके साथ खड़े रहेंगे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष महात्म यादव, विजय तिवारी, गुड्डू पाण्डेय, दुर्गेश यादव, महफूज आलम, उमेश भारती और सोनू गुप्ता समेत समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लगातार हो रहे इन दौरों के जरिए सुशील टिबड़ेवाल स्थानीय लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास कर रहे हैं। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों की मदद करना उनके इस जनसंपर्क अभियान का प्रमुख हिस्सा है।

Location :  Maharajganj

Published :  24 November 2026, 7:57 PM IST

Advertisement