यूपी की बड़ी खबर: विधानसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया, अंतिम मुहर बाकी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे पर तेजी से बात आगे बढ़ी है। सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 24 November 2026, 12:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच अब सुलझता नजर आ रहा है। दिल्ली में दोनों दलों में सीट बंटवारों के लेकर जारी बातचीत के बीच इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 26 सीटें ऑफर की हैं। हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के दिल्ली स्थित आवास पर सपा के नेताओं की बैठक में पार्टी ने कांग्रेस को 403 विधानसभा सीटों में से 26 सीटों देने का फैसला किया है। इसके साथ उन 26 सीटों के नाम पर भी सामने आए हैं, जो सपा ने कांग्रेस के खाते में रखी हैं।

दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर सपा सांसद इकरा हसन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत में दोनों पक्षों की ओर से प्रस्ताव रखे जाते हैं और इसी आधार पर आगे चर्चा होती है. दोनों पार्टियों का नेतृत्व और सभी नेता मिलकर सीटों के बंटवारे पर फैसला करेंगे। इकरा हसन ने कहा कि बातचीत अभी शुरू हुई है और दोनों पक्षों के बीच सार्थक चर्चा चल रही है। एक तरफ से प्रस्ताव आया है, वहीं दूसरी तरफ से भी अपनी बात रखी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

सूत्रों की मानें तो सपा की ओर से कांग्रेस को दिए गए 26 सीटों के प्रस्ताव पर दोनों दलों के बीच सहमति बनाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है और सीटों के बंटवारे को लेकर क्या अंतिम फैसला होता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

फिलहाल, दोनों दलों की बातचीत जारी है। अब देखना होगा कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का रास्ता साफ होता है या सीटों की संख्या को लेकर पेंच फंसता है।

Location :  New Delhi

Published :  24 November 2026, 12:29 PM IST

Related News

Advertisement