मतदाता सूची में नाम है या नहीं? मिर्जापुर प्रशासन की युवाओं से खास अपील, 18 साल वाले भी बनवा लें वोटर कार्ड!

मीरजापुर में मतदाता सूची प्रकाशित हो गई है। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। सीडीओ विजय कुमार सिंह ने मतदान की शपथ दिलाई, निर्वाचन आइकॉन उषा गुप्ता ने लोकगीतों से जागरूक किया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 November 2026, 12:35 PM IST
google-preferred

Mirzapur: लोकतंत्र में एक वोट की ताकत कितनी बड़ी होती है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक-एक मत से चुनाव के नतीजे बदल जाते हैं। लेकिन अगर मतदाता सूची में ही आपका नाम नहीं है तो मतदान का अधिकार होने के बावजूद आप वोट नहीं डाल पाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए मीरजापुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। अगर किसी कारण से नाम छूट गया है तो बीएलओ से संपर्क करें या ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं।

BLJ ग्राउंड में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्गदर्शन में और स्वीप के नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में BLJ ग्राउंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के मंच पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा मतदाता, छात्र-छात्राएं और बूथ लेवल अधिकारी (BLO) शामिल हुए।

मिर्जापुर में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम, रात में धारदार हथियार से हमला; अस्पताल में 33 वर्षीय युवक की मौत

बूथ पर जाकर चेक करें अपना नाम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। ऐसे में सभी नागरिकों को अपनी मतदाता सूची में नाम जरूर देख लेना चाहिए। इसके लिए मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र और बूथ पर जाकर सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का नाम किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है।

18 साल पूरे करने वाले युवा भी बन सकेंगे मतदाता

मुख्य विकास अधिकारी ने युवाओं को खास तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवा अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

Mirzapur News

सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ (IMG: Dynamite News)

'एक-एक वोट से तय होती है देश और प्रदेश की दिशा'

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि मतदान के माध्यम से ही लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। लोकतंत्र की असली ताकत मतदाता होते हैं। एक-एक वोट से सरकार बनती है और देश व प्रदेश की दिशा तय होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आने वाले निर्वाचन में प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करे। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे खुद मतदान करने के साथ अपने परिवार, मोहल्ले और गांव के लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

सड़क किनारे पड़े नुकीले बोल्ट ने बढ़ाई चालकों की चिंता, मिर्जापुर में लापरवाही की हदें पार; आखिर कब जागेगा प्रशासन?

उषा गुप्ता ने जगाई जागरूकता की अलख

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण अंतरराष्ट्रीय कजली गायिका और निर्वाचन आइकॉन उषा गुप्ता की प्रस्तुति रही। उन्होंने पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं और अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। गीतों के जरिए उन्होंने समझाया कि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है।

सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे आगामी निर्वाचन में निष्पक्ष, निर्भीक और बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Location :  Mirzapur

Published :  24 November 2026, 12:35 PM IST

Advertisement