लखीमपुर खीरी में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 6 गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी में सोमवार रात ट्रक और ओमनी कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 24 November 2026, 11:39 AM IST
google-preferred

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार देर रात ट्रक और ओमनी कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना खंभार खेड़ा इलाके में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

रात 12 बजे हुआ हादसा, कार में सवार थे 10 लोग

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सोमवार रात करीब 12 बजे हुई। हादसे के समय ओमनी कार में कुल 10 लोग सवार थे। कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. पप्पू पुत्र जगन्नाथ, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम कटहा, थाना निघासन।

  2. जगन्नाथ, निवासी ग्राम कटहा, थाना निघासन।

  3. अजय पुत्र गोविंद, निवासी ग्राम अदलाबाद, थाना निघासन।

  4. बहादुर पुत्र गोबरे, निवासी ग्राम बिछुवा, थाना पढ़ुआ।

छह घायलों की सूची

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए छह लोगों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. प्रयांस पुत्र प्यारेलाल कश्यप, निवासी ग्राम उचवा, थाना पढ़ुआ।

  2. नवल किशोर पुत्र राममनोहर, निवासी ग्राम नैनापुर, थाना पढ़ुआ (चालक)।

  3. राजकिशोर पुत्र डालचन्द्र चौहान, निवासी ग्राम अदलाबाद, थाना निघासन।

  4. सनोज पुत्र रामचन्द्र गौतम, निवासी ग्राम तिवारी, थाना पहुआ।

  5. अतुल कुमार पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम खींचेन पुरवा, थाना शारदानगर।

  6. कमलेश पुत्र श्री भजन लाल कश्यप, निवासी ग्राम निघासन, थाना निघासन।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं, फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Location :  Lakhimpur Kheri

Published :  24 November 2026, 11:39 AM IST

Advertisement