लखीमपुर खीरी हिंसा केस: बेटी के जन्मदिन में जाने की मांग पर SC सख्त, आशीष मिश्रा को राहत से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में और ढील देने से इनकार कर दिया। मिश्रा ने बेटियों के जन्मदिन जैसे पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने का हवाला देकर राहत मांगी थी, लेकिन अदालत ने याचिका खारिज कर दी। मामला 3 अक्टूबर 2021 की हिंसा से जुड़ा है, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी।