हिंदी
वाहनों को किया बरामद , चालाकों की तलाश( Img:Dynamite news)
Pratapgarh: फतनपुर थाना क्षेत्र के वीरापुर के पास सुजानगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में फिर बवाल: शेख हसीना के गृह जिले में हमला, 30 से ज्यादा अवामी लीग के कार्यकर्ता घायल
जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के रायपुर निवासी प्रदीप सरोज सोमवार रात करीब 11 बजे बोलेरो से वीरापुर से अपने घर सुजानगंज की ओर जा रहे थे। वाहन में उनके साथ वकील सरोज, सुंदर सरोज और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। वीरापुर से सुजानगंज मार्ग पर करीब दो किलोमीटर आगे बढ़ते ही सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सामने से मारी टक्कर, दो की मौत( img: Dynamite news)
आसपास के लोगों की सूचना पर वीरापुर चौकी इंचार्ज आकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रदीप सरोज और सुंदर सरोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वकील सरोज समेत दो अन्य घायलों की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें- Dev Deepawali 2026: आज घर के इन 5 कोनों में जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा
दुर्घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही फतनपुर के प्रभारी एसओ असलम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Location : Uttra Pradesh
Published : 24 November 2026, 10:06 AM IST
Topics : Bolero Pickup Collision Highway Accident Police Investigation Uttar Pradesh News Veerapur Road Accident