Chandauli Accident: विधायक सुशील सिंह के काफिले में अचानक घुसी स्कॉर्पियो, दो फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त; एक गंभीर घायल

चंदौली में सोमवार रात बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घुस गई। फुटिया और जगदीशसराय के पास हुए हादसे में दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि स्कॉर्पियो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। विधायक ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस में शिकायत की बात कही है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 24 November 2026, 4:30 AM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार रात बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया। जिला मुख्यालय के फुटिया और जगदीशसराय के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने काफिले में शामिल गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में काफिले की दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि स्कॉर्पियो में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के समय विधायक सुशील सिंह भी काफिले में मौजूद थे।

फुटिया के पास काफिले में घुसी स्कॉर्पियो

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी विधायक सुशील सिंह का काफिला सोमवार को जिला मुख्यालय की ओर से गुजर रहा था। काफिले में कई गाड़ियां शामिल थीं। इसी दौरान फुटिया के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक काफिले में घुस गई और वहां चल रही एक फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद काफिले में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्कॉर्पियो की टक्कर से काफिले की दूसरी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। इस हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जालंधर की आर्ट एकेडमी में लगी भिषण आग, धमाकों जैसी आवाजों से सहमे लोग; आधी रात फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

विधायक बोले- आगे की गाड़ी को मारी टक्कर

विधायक सुशील सिंह ने हादसे को लेकर बताया कि उनके पीछे लगभग 15 गाड़ियां थीं और आगे करीब पांच गाड़ियां चल रही थीं। उन्होंने कहा कि उनके पीछे चल रही एक गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो गया। विधायक के बयान के मुताबिक, हादसे का कारण बनी स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनके आगे चल रही गाड़ी में टक्कर मार दी।

सुशील सिंह ने बताया कि आगे की गाड़ियों में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने और स्कॉर्पियो सवार लोगों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद बातचीत भी हुई। विधायक के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने खुद को स्थानीय निवासी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी नशे की हालत में नहीं लग रहे थे।

Accident: सीतापुर लौट रहे चार दोस्तों की रामपुर में दर्दनाक मौत, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बोलेरो

चार गाड़ियों को टक्कर मारने पर जताया संदेह

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जिस तरह से स्कॉर्पियो ने चार गाड़ियों में टक्कर मारी और जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की, वह बहुत संदिग्ध लगता है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

हादसे के दौरान विधायक की गाड़ी को लेकर शुरुआती जानकारी में उसे सुरक्षित बताया गया, जबकि उनके बयान में अपनी गाड़ी पलटने की बात कही गई है। इस तरह हादसे में वाहनों को हुए नुकसान के बारे में दोनों विवरणों में अंतर है।

Location :  Chandauli

Published :  24 November 2026, 4:30 AM IST

Advertisement