Deoria: किसानों के काम आने वाली सामग्री पर जमी धूल, लाखों रुपये की बर्बादी का मामला आया सामने

सरकार किसानों की सुविधा और कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है और इसके लिए सरकारी संसाधन भी उपलब्ध करा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते इन सुविधाओं का लाभ किसानों तक पहुंचने से पहले ही बर्बाद हो रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 November 2026, 10:06 AM IST
google-preferred

Deoria: सरकार किसानों की सुविधा और कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है और इसके लिए सरकारी संसाधन भी उपलब्ध करा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते इन सुविधाओं का लाभ किसानों तक पहुंचने से पहले ही बर्बाद हो रहा है। इसका उदाहरण देवरिया के पीसीएफ परसिया मिश्र केंद्र पर देखने को मिला, जहां किसानों को वितरित करने के लिए रखी गई दवाएं, नमक और चायपत्ती लंबे समय तक पड़े रहने के कारण खराब हो गईं। लाखों रुपये की सामग्री किसानों के काम आने के बजाय बर्बादी की भेंट चढ़ गई।

केंद्र पर रखी सामग्री हो रही खराब 

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ केंद्र पर रखी सामग्री खराब हो रही है, वहीं दूसरी तरफ मौजूदा समय में खेती की बुआई के लिए किसानों को खाद की जरूरत है। खाद उपलब्ध होने के बावजूद वितरण में देरी की जा रही है। केंद्र के कर्मचारी मशीन खराब होने का हवाला देकर किसानों को वापस लौटने पर मजबूर कर रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Deoria

केंद्र पर रखी सामग्री हो रही खराब (Img: Dynamite News)

पीसीएफ के जनपदीय प्रबंधक से बातचीत की

मामले को लेकर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने पीसीएफ के जनपदीय प्रबंधक से बातचीत की। प्रबंधक ने बताया कि संबंधित सहकारी संस्था ने करीब दो से तीन वर्ष पहले सहकारिता के माध्यम से बिक्री के लिए दवाएं, नमक और चायपत्ती जैसी सामग्री केंद्र पर रखवाई थी। संस्था के निष्क्रिय हो जाने के कारण बची हुई सामग्री वापस नहीं उठाई गई और लंबे समय तक रखे रहने से वह खराब हो गई।

अवशेष सामग्री उठवाने के निर्देश

सीडीओ ने पीसीएफ प्रबंधक को संबंधित संस्था को पत्र भेजकर अवशेष सामग्री उठवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि यदि सामग्री उपयोग के योग्य नहीं है तो सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त कर उसका निस्तारण कराया जाए। लंबे समय तक सामग्री रखकर उसका वितरण नहीं करने वाली संबंधित सहकारी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मंदिर में रात के अंधेरे में खूनी वारदात, प्रयागराज में साधु की हत्या से सनसनी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसानों के नाम पर उपलब्ध कराई गई सरकारी सुविधाएं आखिर किसानों तक पहुंचने से पहले ही कैसे बर्बाद हो गईं? दो से तीन वर्षों तक सामग्री केंद्र पर पड़ी रही, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। अब अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश तो दे दिए हैं, लेकिन सरकारी धन की बर्बादी के लिए जिम्मेदार लोगों पर वास्तव में कब और क्या कार्रवाई होगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Location :  Deoria

Published :  24 November 2026, 10:06 AM IST

Advertisement