Gorakhpur News: धान पकने को था तैयार, तभी मौसम ने पलट दिया खेल! आंधी-बारिश में खेतों में बिछी फसल
गोरखपुर में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी। राजगढ़, नर्रे, डड़वापार, अहरौली और कुनवार समेत कई गांवों में धान की फसल खेतों में बिछ गई। निचले इलाकों में जलभराव से गिरी फसल पानी में डूब गई है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे और सहायता की मांग की है।