Deoria: शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के धुसवा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में स्थित शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। खेत में युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 November 2026, 8:53 PM IST
google-preferred

Deoria: बरियारपुर थाना क्षेत्र के धुसवा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में स्थित शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान मुस्ताक अंसारी (27) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि धुसवा गांव में एक युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित कराए गए।

अब मांगों पर चुप्पी बर्दाश्त नहीं, पुरानी पेंशन समेत 12 मुद्दों पर देवरिया के शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

थानेदार के चैंबर के बाहर गूंजी चीखें और बरसी लाठियां, देवरिया के भटनी थाने में क्यों बेरहमी से पीटा गया युवक?

पुलिस का बयान 

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  18 November 2026, 8:53 PM IST

Advertisement