अब मांगों पर चुप्पी बर्दाश्त नहीं, पुरानी पेंशन समेत 12 मुद्दों पर देवरिया के शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन

देवरिया जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया है, इस दौरान शिक्षकों ने 12 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई गई।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 18 November 2026, 6:52 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया है, जहां प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 तक प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने 12 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई गई।

deoria

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन (img- dynamite news)

शिक्षकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति, सेवाकाल के दौरान मृत शिक्षकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराना शामिल रहा। इसके साथ ही एसटीएफ द्वारा शिक्षकों के मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों की कराई जा रही जांच को लेकर भी शिक्षकों ने अपनी आपत्तियां और समस्याएं उठाईं। साथ ही तत्काल प्रभाव से रोक लगाने शिक्षकों द्वारा हुंकार भरा गया।

यह भी पढ़ें- खून के रिश्तों में सेंध और 29 लाख की चपत, नौसेना से रिटायर दादा के बैंक खाते से पोते ने ही क्यों उड़ाई रकम?

हालांकि प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि- शिक्षक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सरकार और विभाग को शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टले, सरकार ने बढ़ाया प्रशासकों का कार्यकाल

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा नहीं किया गया तो प्रदेशभर के शिक्षक लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाने के लिए संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेगा।प्रदर्शन में जिलेभर से पहुंचे शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Location :  Deoria

Published :  18 November 2026, 6:52 PM IST

Advertisement