देवरिया में फिरौती के लिए अगवा करने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 3 गिरफ्तार
यूपी के देवरिया में शुक्रवार को पुलिस की फिरौती की रकम वसूलने वाले अगवा करने वाले गैंग से मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य बड़े व्यापारियों को फिरौती हेतु अपहरण करने की योजना बनाकर अंजाम देते थे और करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग करते थे।