हिंदी
रूद्रपुर देवरिया के सीओ राजेश चतुर्वेदी ने दी पूरे मामले की जानकारी (Image: Dynamite News)
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में अरविंद चौहान पर गांव के ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में अरविंद घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद चौहान मूलरूप से लवकनी गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद को लेकर गांव के रविकिशन और शक्ति सहित कुछ लोगों ने अरविंद को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल अरविंद चौहान को परिजनों की मदद से तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायल युवक को उपचार के लिए भेज दिया गया है।
इस मामले में सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
Location : Deoria
Published : 22 October 2026, 2:18 PM IST