1500 में मिठाई का सौदा, 100 रुपये एडवांस… फिर सुनसान जगह बुलाकर हलवाई पर चाकू से हमला
बलिया के बांसडीह क्षेत्र में रविवार को हलवाई पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले 1500 रुपये में मिठाई बनाने का सौदा तय किया और 100 रुपये एडवांस देकर मुन्ना प्रसाद को सेरिया-बघांव मोड़ पर बुलाया। वहां पहुंचने पर बाइक सवार युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात की वजह की जांच कर रही है।