‘मेरा बेटा पीड़ित था, पुलिस ने मुजरिम बना दिया!’ रुपये मांगने पर जेल के अंदर चाकू और सरिया से हमला, कोर्ट के आदेश पर 8 पर केस दर्ज

जेल में बंद युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोप और उसी युवक के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमा मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 24 September 2026, 1:32 PM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में जेल में निरुद्ध एक युवक की मां ने बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुपये मांगने पर विवाद का आरोप

लाल डिग्गी, पानी की टंकी के पीछे रहने वाली अंजू के मुताबिक, उनका बेटा मोनू 9 अगस्त की रात करीब आठ बजे सीमेंट कारोबारी के यहां अपने रुपये लेने गया था। आरोप है कि रुपये मांगने पर संचालक शिवकरन ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर शिवकरन ने अपने बेटों लक्की, भंडारी, अरुण, गौरव और मनीष समेत कुछ अन्य लोगों को बुला लिया।

आगरा में बड़ा खुलासा: सोनीपत की गर्भवती महिला को डिकॉय बनाकर पकड़ा गया भ्रूण लिंग परीक्षण का अवैध खेल, 6 गिरफ्तार

सरिया-डंडों से पीटने और चाकू मारने का आरोप

अंजू का आरोप है कि सभी लोगों ने मोनू को घेरकर सरिया और डंडों से पीटा। इसी दौरान अरुण ने उसके पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में मोनू को जेल से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसके कई ऑपरेशन किए गए।

मां ने पुलिस पर गलत मुकदमे का आरोप लगाया

अंजू का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को गलत जानकारी दी और उसके बेटे के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया। उनका कहना है कि मोनू को हमले का शिकार बनाया गया, लेकिन उसे ही आरोपी बना दिया गया।

सीमेंट कारोबारी ने भी दर्ज कराया था मुकदमा

वहीं, इस मामले में जैन सीमेंट के संचालक शिवकरन की ओर से 10 अगस्त को शाहगंज थाने में अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिवकरन ने आरोप लगाया था कि 9 अगस्त को मोनू गेट फांदकर उनके परिसर में आया और उनके साथ मारपीट की। उनके मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया था।

आगरा नाला हादसा: मिट्टी में दबकर दो मजदूरों की मौत, जांच में सामने आई निर्माण में लापरवाही 

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह के अनुसार, न्यायालय के आदेश के बाद युवक की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Agra

Published :  24 September 2026, 1:09 PM IST

Related News

Advertisement